} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 Cantonment Varanasi में पकड़ा गया दहशत का "तेंदुआ", लोगों के लिए राहत भरी खबर 🔴 उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न 🔴 PM मोदी 3 दिवसीय फिलीपींस दौरे पर मनीला रवाना 🔴 जय शाह निर्विरोध फिर बने ICC के अध्यक्ष 🔴 ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन आज भारत दौरे पर 🔴 चांदी 6,000 रुपये टूटी, 1 साल के निचले स्तर पर भाव 🔴 बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, दक्षिण भारत में बारिश अलर्ट 🔴 यूपी में देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले।🔴 ताज़ा अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ dil india live news portal 🔴

सोमवार, 16 नवंबर 2026

Success Story: Varanasi की बेटी Shreya Singh ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक

वाराणसी:श्रेया सिंह ने न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तराखंड में हासिल की पांचवीं रैंक

@dil india live (Varanasi). Varanasi की बेटी  श्रेया सिंह ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा (PCS-J) में अपने पहले ही प्रयास में पूरे प्रदेश में 5वीं रैंक हासिल कर वाराणसी शहर का नाम रौशन किया है। श्रेया की इस उपलब्धि से उनके मित्र मंडली, अपनों व अजीजों में खुशी की लहर है।

शिक्षा दीक्षा व उच्च अध्ययन तक का सफर

श्रेया ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई वाराणसी के इंपीरियल पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 5 वर्षीय बीए एलएलबी (BA LLB) की डिग्री हासिल की। कानून के क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से एलएलएम (LLM) किया। वर्तमान में वे बीएचयू के विधि संकाय (Law Faculty) से पीएचडी (PhD) कर रही हैं और वहीं टीचिंग असिस्टेंट (TA) के रूप में भी कार्यरत हैं।

पहली कोशिश ने दिखाई कामयाबी की मंज़िल 

श्रेया की यह कामयाबी इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि उन्होंने उत्तराखंड न्यायिक सेवा के अपने पहली ही कोशिश में यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले भी वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा और वर्ष 2023 में राजस्थान न्यायिक सेवा के अपने पहले प्रयास में ही साक्षात्कार (इंटरव्यू) तक का सफर तय किया था।

तैयारी के लिए बनाई रणनीति

अपनी तैयारी के बारे में श्रेया ने बताया हैं कि उन्होंने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। इसके लिए उन्होंने प्रयागराज स्थित कोचिंग से मार्गदर्शन लिया। उनके अनुसार, सफलता का सबसे बड़ा मंत्र एक सटीक समय-सारणी (टाइम-टेबल) बनाकर उसका निरंतर और अनुशासित तरीके से पालन करना रहा।

श्रेया ने कामयाबी का श्रेय इन्हें दिया 

अपनी ऐतिहासिक कामयाबी का श्रेय श्रेया ने अपने आध्यात्मिक गुरु और 'राम चंद्र मिशन / हार्टफुलनेस' संस्था के अध्यक्ष व ग्लोबल गाइड कमलेश देसाई पटेल ('दाजी') के आशीर्वाद को दिया। साथ ही बड़े पापा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह की प्रेरणा, माता-पिता के अटूट सहयोग और बीएचयू में अपने पीएचडी सुपरवाइजर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिल मौर्या के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बताया।


प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक 

मूल रूप से वाराणसी के बड़ी पटिया, बजरडीहा की रहने वाली श्रेया एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं।पिता डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह (रिटायर्ड आयुर्वेद चिकित्साधिकारी), माता माया सिंह (जोनल एवं केंद्र संयोजक, राम चंद्र मिशन, वाराणसी), बड़े भाई शशांक सिंह (बी.टेक) टाटा ग्रुप में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई मयंक सिंह (एमबीए) लखनऊ स्थित एलपीसीपीएस (LPCPS) में विभागाध्यक्ष (HOD) हैं।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं

न्यायिक सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए श्रेया ने कहा कि "सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। छात्र अपनी एक व्यावहारिक समय-सारणी बनाएं और बिना घबराए निरंतर प्रयास करते रहें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।"

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻