} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 25 मई 2025

मिशन फतह 2027 के लिए BSP Leader Aakash Aanand फिर हुए सक्रिय

आकाश आनंद तैयार कर रहे हैं बसपा की नई टीम

वाराणसी में दिनेश चंद्र, रामचंद्र गौतम व डॉ. विनोद कुमार को प्रभार

Lucknow (dil India live). मिशन फतह 2027 के लिए BSP Leader Aakash Aanand एक बार फिर पार्टी में सक्रिय भूमिका में न सिर्फ दिखाई दे रहे हैं बल्कि मुख्य कोऑर्डिनेटर बनने के बाद वो अब नए सिरे से संगठन खड़ा करने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बसपा की नज़र है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा नयी टीम बना रही है। पहले फेस में काम ना करने वाले मंडल प्रभारियों को हटाया जाएगा और बसपा संगठन में नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। आकाश आनंद विधानसभावार, बूथवार संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।


मंडल स्तर पर प्रभारियों को जिम्मेदारी

मिशन फतह 2027 के लिए BSP Leader Aakash Aanand ने मंडल स्तर पर तीन से चार प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें घनश्याम चंद्र खरवार, शमसुद्दीन राइन, मौजी लाल गौतम को लखनऊ मंडल का प्रभार दिया गया है। ऐसे ही झांसी चित्रकूट में लालाराम अहिरवार को मंडल का प्रभारी बनाया गया। प्रयागराज में घनश्याम खरवार, राजू गौतम को प्रभार सौंपा गया है तो वाराणसी में दिनेश चंद्र, रामचंद्र गौतम व डॉ विनोद कुमार को प्रभार दिया गया है। ऐसे ही मिर्जापुर में अमरेंद्र बहादुर पासी, गुड्डू राम, विनोद बागड़ी को प्रभारी बनाया गया है। यह भी जो दिया गया है कि बसपा वोट बैंक अपना मजबूत करने के लिए 6 माह तक लगातार सदस्यता अभियान चलाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: