} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 28 मई 2025

Imam Mohammad Taqi की शहादत पर हुई मजलिसे

दर्द भरे नोहा की बोल पर हुआ मातम, मनाया गया ग़म

मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live). मंगलवार को शहर के शिया वर्ग ने नौवें इमाम हज़रत मुहम्मद तक़ी की शहादत का ग़म मनाया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि १२२६ साल पहले इमाम को धोखे से ज़हर देकर शहीद किया गया था। इस सिलसिले से पठानीटोला के मस्जिद मुजीब में अज़ीज़ हैदर के संयोजन में मजलिस का आयोजन हुआ। मौलाना अकील हुसैनी ने मस्जिद को खिताब किया, लईक हैदर ने मर्सिया ख्वानी की, अंजुमन सज्जादिया ने नोहाख्वानी व मातम पेश किया। ऐसे ही काली महल शिया मस्जिद में तकरीर करते हुए फरमान हैदर ने बताया कि इमाम मुहम्मद तक़ी ने २५ साल के छोटे से जीवन में सब्र के साथ इबादत करना और लोगों के साथ नेकी से काम आने का पैगाम दिया। इमाम का नूरानी रौजा इराक के शहर काज़मैन में है। इमाम अपने पिता इमाम अली रज़ा की तरह ही सक़ी और साबिर थे। 

इस मौके पर शहर की सभी  २८ अंजुमनों ने शिवपुर, अर्दली बाजार, दोषीपुरा, कच्चीबाग, चौहट्टा , मुकीमगंज, प्रह्लादघाट, पड़ाव , रामनगर , बाजरडीहा, मदनपुरा, दालमंडी, चौक , कालीमहल , लल्लापुरा आदि स्थानों पर मजलिसे आयोजित हुई। बुधवार २८ मई को भी मजलिसे आयोजित होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: