} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 30 मई 2025

Sikh community ने मनाया 5 वें Guru गुरू अरजन देव का शहीदी दिवस

शबद तेरा कीया मीठा लागै, हरि नाम पदारथ नानक मांगै...

Varanasi (dil India live). श्री गुरू अरजन देव जी का शहीदी दिवस 30 मई को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान बताया गया कि सिक्खों के पाँचवे गुरु श्री गुरू अरजन देव की शहादत संसार के इतिहास में अद्वितीय है। सब्र, संतोष, शांति के पूज्य, सहनशीलता और अकालपुरख का भांणा (ईश्वर की रजा) मानने का दृढ़ विश्वास इस शहादत से शिखर तक पहुँचाता है। जालिम और जुल्म का टाकरा गुरूदेव ने जिस सब्र से किया, निःसन्देह इसकी मिसाल कहीं नहीं मिलती। इसी आधार पर ही सिक्ख शहीदियों ने संसार के इतिहास में महान स्थान प्राप्त किया है।


इस वर्ष भी श्री गुरू अरजन देव जी महाराज का 419 वां शहीदी दिवस दिन शुक्रवार जेठ सुदी चौथ 30.05.2025 को गुरुद्वारा गुरूबाग, वाराणसी में बड़ी ही श्रद्वा-भाव एवं सादगी से मनाया गया। जिसमें पंथ के महान रागी जत्थे भाई जगजीत सिंह बबीहा एवं भाई नरिन्दर सिंह (हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा, गुरूबाग) वाले ने शबद तेरा कीया मीठा लागै, हरि नाम पदारथ नानक मांगै एवं जपियो जिनि अरजन देव गुरू, फिर संकट जोनि गरब नहि आयो। संगत को गुरुवाणी कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल किया।

गुरुवार से ही शुरू हुआ था अरदास


गुरूवार शाम से ही गुरुद्वारे में अरदास शुरू हो गया था। शाम का दीवान गुरुद्वारा, गुरूबाग सायं 7:00 बजे से 8:00 बजे तक भाई नरिन्दर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा, गुरुबाग एवं 8:00 बजे से 9:30 बजे तक भाई जगजीत सिंह बबीहा पंथ के महान रागी जत्थे कीर्तन किया, अरदास उपरान्त गुरू का लंगर चला। 30/05/2025 दिनः शुक्रवार प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सिख परिवार की बच्चियों एवं 11:00 बजे से 12:00 बजे तक भाई नरिन्दर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा, गुरूबाग तथा 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भाई जगजीत सिंह बबीहा पंथ के महान रागी जत्थे ने कीर्तन किया।अरदास उपरान्त गुरू का लंगर। छबील सेवा (प्रातः 9:30 बजे से) गुरुद्वारा गुरूबाग वाराणसी, गुरूद्वारा बड़ीसंगत नीचीबाग के अलावा शहर में जगह-जगह (गुरूद्वारा भीम नगर, नदेसर (Opposite कोहली मोटर्स), कैंट स्टेशन नियर हनुमान मंदिर, मालवीय मार्केट लहुराबीर, लाजपत नगर मलदहिया, अशोक नगर सिगरा, शास्त्री नगर, महमूरगंज नियर पेट्रोलपम्प, चौकाघाट, कबीर चौरा, गुरूद्वारा BLW, गाँधी नगर सिगरा, भेलूपुर में ठण्डे मीठे जल की छबील लगाई गयी, इसमें हजारों संख्या में लोगो ने शर्बत ग्रहण किया। भारी संख्या में संगत ने गुरूघर में हाजिरी भरकर गुरूघर की खुशियाँ प्राप्त की। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रन्थी भाई रंजीत सिंह ने गुरूघर मे उपस्थित सभी संगत को धन्यवाद प्रदान किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: