} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 16 मई 2025

Varanasi k Lanka कैफे में घुसकर जमकर हुई मारपीट

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मारपीट करने वाले 14 लोगों को किया गिरफ्तार

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). संकटमोचन स्थित एक कैफे में शुक्रवार को जमकर मारपीट हो गई। कैफे संचालक की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिग समेत 14 आरोपितों को चिन्हित करते हुए लंका थाने की पुलिस ने शुक्रवार को लोहता थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर से गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि एस्कोवार कैफे में कुछ युवकों ने घुसकर उनके पुत्र निखिल कुमार के साथ मारपीट की है। इससे उसे गम्भीर चोटें आयी हैं। हमलावर छह मोटरसाइकिलो से आये थे।

इस तहरीर के आधार पर लंका पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना में लिप्त आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने दबिश देकर 12 आरोपितों के अलावा दो नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन 14 आरोपितों के खिलाफ 190, 191(2), 191(3), 115(2), 351(2), 352, 333, 324(4), 110 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 


पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों में कौशल मिश्रा उर्फ पडित, पदमासनी चौराहा भुल्लनपुर थाना मड्डुवाडीह, चन्दन पाण्डेय निवासी श्री कृष्ण बिहार कालोनी कथन पुर कंदवा थाना मड्डुवाडीह, अजय कुमार भारती फुलवरिया गेट न. 5 थाना कैण्ट, लक्ष्य पाठक निवासी बीएलडब्लू पहाडी गेट थाना मडुवाडीह, अभिषेक कुमार पाण्डेय निवासी बीएलडब्लू गेट थाना मडुवाडीह, अंश तिवारी निवासी कन्दवा परमहंश नगर थाना चितईपुर, अभिषेक सिंह निवासी ग्राम पहाड़ी थाना मडुवाडीह, दिवाकर मिश्रा निवासी ग्राम पहाड़ी, रुद्र मिश्रा निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना रोहनिया, अमन पटेल निवासी याम हरिहरपुर थाना रोहनिया, अनूप डे निवासी फुलवरिया बहनापुरी कालोनी रेलवे गेट थाना कैण्ट, विकास चौहान निवासी रुद्र बिहार कालोनी गनेशपुर थाना मडुआडीह और दो नाबालिग हैं।

गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम

गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में लंका थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, एसआई अभिषेक कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार यादव, अंकित कुमार यादव, रुद प्रताप सिंह, चन्दन गौतम, मिथिलेश कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, अमित शुक्ला, सूरज सिंह, पवन कुमार यादव, कृष्ण कुमार पाण्डेय शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: