} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 9 मई 2025

स्माइल मुनिया ने मदर्स डे पर कहा...मां तुझे सलाम

मां से छोटा या उससे बड़ा कोई दूसरा शब्द नहीं 

Varanasi (dil India live). स्माइल मुनिया के तत्वाधान में मां तुझे सलाम कार्यक्रम लंका स्थित एक रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुआ। संस्थापिका अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी को मातृ दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ममता की मूरत कहें या जीवन की आशा, बेजोड़ साथी कहें या प्यार की परिभाषा, मां के लिए एक शब्द ही पर्याप्त है। इससे छोटा या इससे बड़ा कोई शब्द नहीं। सदस्याओं ने गीत, कविता के माध्यम से मां को सलाम किया। निशा अग्रवाल ने मनोरंजक गेम कराए। रेणु, ममता, सलोनी, शालिनी, जयंती, प्रीति ने खूबसूरत फिल्मी गीतों से सभी का मन मोह लिया। संचालन चंद्रा शर्मा एवं धन्यवाद सरोज राय ने किया। शाइस्ता, रागिनी, विनीता, गीता इत्यादि की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। अंजलि अग्रवाल ने सभी माताओं का सम्मान कर उनकी श्रेष्ठता को प्रदर्शित करने का प्रयास किया।

कोई टिप्पणी नहीं: