} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 15 मई 2025

भीषण गर्मी में कल से बंद होंगे Varanasi main school

बढ़ते तापमान से कई स्कूलों ने समर कैंप भी किया रद्द


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। शहर में गुरुवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन गर्मी का अहसास लोगों ने 50 डिग्री जैसा किया। तेज धूप और गर्म हवाएं बर्दाश्त से बाहर हो रही थी। 8 फीसदी नमी के बीच पूर्व दिशा से 10-15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के बावजूद गर्मी का प्रकोप थम नहीं रहा है। हालात इतने विषम हो गए हैं कि गंगा घाटों पर सन्नाटा पसरा है और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। इसके बावजूद अब तक स्कूल खुले हुए थे, जिससे बच्चे धूप में स्कूल जाने को मजबूर थे। हालांकि शासनादेश के अनुसार गर्मी का अवकाश 17 मई से घोषित है, इसके चलते कल से स्कूलों के कपाट बंद हो जाएंगे। 


सेंट मैरीज कांवेंट स्कूल, कैंटोंमेंट, सेंट मैरीज सोना तालाब, जीवन ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल सारनाथ, सेंट जांस, सेंट फ्रांसिस, सेंट जोसेफ आदि मिशनरी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए समर कैंप भी रद्द कर दिया गया है। उधर भीषण गर्मी से डाक्टर लोगों को बचने की ताकीद कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार अगर जरूरत न हो तो घर से सुबह दस बजे के बाद न निकलें तो बेहतर है। घरों में रहें, सेफ रहें। ज्यादा से ज्यादा पानी और फल का उपयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं: