} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 8 मई 2025

जमीयत यूथ क्लब का एक एक युवा अपने राष्ट्र और अपनी सेना के साथ है : हाफ़िज़ ओबैदुल्लाह

हमारे युवा राष्ट्रसेवा के भाव से परिपूर्ण एवं उद्वेलित हैं- मुहम्मद रिज़वान 


Varanasi (dil India live). भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जमीयत यूथ क्लब बनारस का एक प्रतिनिधिमंडल सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं सहायक पुलिस आयुक्त रिज़र्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी IPS डॉक्टर ईशान सोनी से मिला तथा सहायक पुलिस आयुक्त के माध्यम से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी को संबोधित एक ज्ञापन दिया जिसमें अपने केंद्रीय नेतृत्व विशेष रूप से मौलाना महमूद मदनी (मुख्य आयुक्त जमीयत यूथ क्लब) की इस प्रतिबद्धता को दोहराया गया कि इस समय पूरा देश एवं विशेष रूप से देश का मुसलमान अपनी फौज के साथ चट्टान की तरह खड़ा हैं और देश के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिए हम तैयार हैं। हाफ़िज़ ओबैदुल्लाह (अध्यक्ष जमीयत यूथ क्लब बनारस ने जो कि शहर से बाहर हैं) फोन के माध्यम से ये कहा कि इस विषम परिस्थिति में जमीयत यूथ क्लब का एक एक सदस्य न सिर्फ अपने राष्ट्र के साथ है बल्कि राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर है। जमीयत यूथ क्लब बनारस के सचिव मुहम्मद रिज़वान ने ACP से संवाद में ये बात कही कि यद्यपि हमारे युवा कम आयु के हैं परंतु उनका हृदय राष्ट्र सेवा के भाव से परिपूर्ण है। 

ACP डॉक्टर ईशान सोनी ने इन बातों को ध्यानपूर्वक सुना और प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही साथ ये कहा कि हमें आवश्यकता पड़ने जल्द ही बुलाया जा सकता है। जमीयत यूथ क्लब के वरिष्ठ सदस्य हाजी शाहिद जमाल ने कहा कि इन परिस्थितियों में यदि हमें राष्ट्र की सेवा का अवसर प्राप्त होता है तो ये हमारे लिए गौरव का विषय होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: