} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 27 मई 2025

AK Sharma बोलें-बिजलीकर्मी हड़ताल करेंगे तो भी बिजली नहीं कटेगी

बिजली का निजीकरण तय, हड़ताल हुई तो होगी सख्त कार्रवाई-ऊर्जा मंत्री

Varanasi (dil India live)। ऊर्जा एवं निगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को सर्किट हाउस में कहा कि बिजली का निजीकरण होके रहेगा। इसके खिलाफ हड़ताल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निजीकरण के खिलाफ 29 मई को होने वाले कार्य बहिष्कार के बाबत एके शर्मा ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। अगर बिजलीकर्मी हड़ताल पर रहते हैं तो भी बिजली नहीं कटेगी और विद्युत आपूर्ति निर्बाध जारी रहेगी। इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी व जिलाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है। ताकि आपूर्ति सुनिश्चत हो सके। एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश की पिछले सरकारों का भी हवाला किया। कहा कि पूर्व में बसपा सरकार की ओर से आगरा, सपा एवं कांग्रेस सरकार की ओर से नोएडा में पहले ही बिजली व्यवस्था प्राइवेट की जा चुकी है। इसके परिणाम बेहतर है। यह भी दावा किया कि जहां-जहां बिजली का निजीकरण यानी पीपीपी माडल हुआ है वहां बिजली का रेट कम है। बाद में उन्होंने बिजली कर्मियों एवं उनके परिजनों से भी भावनात्मक अपील की। कहा कि परिजन अपने बच्चों को हड़ताल नहीं करने के लिए प्रेरित करें।

बरसात से पहले करें नालों की सफाई 

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में मानसून से पूर्व 15 दिन के अंदर छोटे-बड़े सभी नालों की सफाई कर लें। साथ ही जहां खराबी है उसे तत्काल मरम्मत करा लें। ताकि बरसात में जल जमाव की स्थिति पैदा न हो। सड़क व गलियों को साफ-सुथरा रखने का भी निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: