} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 21 मई 2025

Varanasi main नर्सिंग कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल का शव मिलने से फैली सनसनी

हत्या की आशंकाओं के बीच शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा 

मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live). बुधवार को Varanasi के एक प्राइवेट नर्सिंग कालेज के वाइस प्रिंसिपल का शव उनके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव जमीन पर बुरी दशा में पड़ा था और उसके आसपास खून बिखरा था। शव तीन-चार दिन पुराना होने के चलते सड़ गया था और उससे दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध जब पूरे घर में फैलने लगी तो मकान मालिक को किसी अनहोनी की शंका हुई जिससे उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई मूवमेंट नहीं हुआ। गौर किया तो दरवाजा खुला था और अंदर का नजारा देखकर वो हिल गया। इसके बाद उसने हरहुआ पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस अंदर पहुंची जहां वाइस प्रिंसिपल विष्णु कुरूप का शव जमीन पर पड़ा था। जानकारी मिलने के बाद बड़ागांव पुलिस, एसीपी पिंडरा और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया व परिजनों को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि केरल के अलप्पुझा जिले के चारुमुड, थमराकुलम निवासी विष्णु कुरुप (36 वर्ष) हरहुआ चौराहे के समीप एक निजी नर्सिंग कॉलेज में उप-प्रधानाचार्य थे। उन्होंने विगत वर्ष ही ज्वाइन किया था और तब से चौराहे पर स्थित अनिल कुमार साव के मकान में इसी साल एक जनवरी से किराए पर रह रहे थे। सोमवार को कालेज से आने के बाद मकान मालिक ने उन्हें नहीं देखा, मंगलवार को विष्णु कालेज भी नहीं गए और किसी को कोई सूचना भी नहीं दी। कमरे में विष्णु कुरूप अकेले रहते थे तो आते जाते मकान मालिक से मुलाकात हो जाती थी।

मंगलवार की रात कुछ छात्राओं को दुर्गंध महसूस हुई, जिसके बाद उन लोगों ने अनिल को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अनिल जब कमरे तक पहुंचे तो अनहोनी की आशंका जताते दरवाजे को धक्का दिया तो वह अंदर से खुला था। कमरा खोलकर देखा गया तो उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी थी, विष्णु फर्श पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया। इधर, उप प्रधानाचार्य की मौत की सूचना के बाद कॉलेज और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग लगातार यह जानने की कोशिश करते नजर आए कि विष्णु क्रुप की मौत कैसे हुई? मकान मालिक ने बताया कि वे कभी-कभी शराब का सेवन करते थे।

मकान मालिक के अनुसार, उन्हें आखिरी बार सोमवार की रात को कालेज से आने के बाद नहीं देखा गया था। जब छात्राओं की सूचना पर ऊपर गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से खुला था, पंखा चल रहा था लेकिन लाइट बंद थी। घटना की सूचना रात में ही फोन द्वारा पुलिस को दी गई थी। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। उनके परिजनों को केरल से कल तक पहुंचेंगे।

बुधवार को सुबह करीब 11 बजे फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। टीम ने दही के एक डिब्बे और अन्य वस्तुओं के नमूने जांच हेतु कब्जे में लिए। इस संबंध में बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: