} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 20 मई 2025

Car का Gate हुआ Lock, चार मासूमों की दम घुटने से मौत

आंध्र प्रदेश में खेलते हुए कार में बैठ गए थे बच्चे, अचानक लॉक हुआ था गेट

Mohd Rizwan 

Andhra Pradesh (dil India live). आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी ज़िले के द्वारापुड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कार में खेलते समय दरवाज़ा बंद हो जाने के कारण चार मासूम बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना गांव के महिला मंडल कार्यालय के पास उस समय घटी जब बच्चे खेल रहे थे। 


दरअसल वहां खेल रहे बच्चे एक खड़ी कार में बैठकर खेलने लगे और अचानक कार लाक हो गई। इससे बच्चों में पहले बेचैनी होने लगी और फिर उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।समय पर कार का लाक नहीं खुलने से इन बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना से वहां कोहराम मच गया और तमाम परिजनों में रोना धोना और मातम का माहौल दिखाई देने लगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मामले को विभिन्न नजरिए से पुलिस देख रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: