} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 26 मई 2025

Varanasi main Shakti चक्रवात से नौतपा पड़ा ठंडा

9 साल में पहली बार धरती को नहीं तपा सका नौतपा 

अरब सागर से आ रही नम हवा से मिली लोगों को भारी राहत


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। पिछले नौ साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि नौतपा का पहला और दूसरा दिन तपाने वाला नहीं बल्कि गर्मी से निजात दिलाने वाला साबित हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर से तेज नम हवाएं आ रहीं हैं। इसी से बने शक्ति नामक चक्रवात से नौतपा ठंडा पड़ गया। 

आमतौर पर नौतपा के दौरान पारा 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहता है और कई बार 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता है, लेकिन इस बार रविवार और सोमवार को नौतपा के पहले व दूसरे दिन समाचार लिखे जाने तक अधिकतम पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक इस बार नौतपा में आंधी आने की भी उम्मीद है और बारिश भी हो सकती है। 30 और 31 मई को आंधी बारिश की संभावना ज्यादा प्रबल है। हालांकि बादलों की आवाजाही अभी से शुरू हो गई है। 

अरब सागर से चलने वाली नम हवाएं उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गईं हैं और इन्हीं के चलते बारिश की संभावना बढ़ी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदल भी चुका है। पूर्वांचल में सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखकर नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख मार्गाें में पानी के छिड़काव की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की ओर से निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य मार्गों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया जाएगा। इसके लिए सभी जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वे दिन में 12 से 4 बजे के बीच अपनी निगरानी में पानी का छिड़काव कराएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: