} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 18 मई 2025

Kavita kalam: अभी से उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है



ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है,

अभी तकल्लुफ़ है गुफ़्तुगू में अभी मोहब्बत नई नई है।


अभी न आएगी नींद तुम को अभी न हम को सुकूँ मिलेगा, 

अभी तो धड़केगा दिल ज़ियादा अभी ये चाहत नई नई है।


बहार का आज पहला दिन है चलो चमन में टहल के आएँ,

फ़ज़ा में ख़ुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है।


जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना, 

तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है।


ज़रा सा क़ुदरत ने क्या नवाज़ा कि आ के बैठे हो पहली सफ़ में, 

अभी से उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है।


बमों की बरसात हो रही है पुराने जाँबाज़ सो रहे हैं,

ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिस की ताक़त नई नई है।।


  शबीना अदीब

कोई टिप्पणी नहीं: