} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 25 मई 2025

सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर खिलाया मछली को चारा

वाराणसी में डर्बीशायर क्लब ने सिने अभिनेता सुनील दत्त की 20 वीं पुण्यतिथि मनाई

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). रविवार को डर्बीशायर क्लब द्वारा सिने अभिनेता व सांसद रहे स्वर्गीय सुनील दत्त की 20 वीं पुण्यतिथि पितरकुंडा कुंड पर सुबह 11:00 मछलियों को चारा खिलाकर मनायी गयी। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने कहा कि आज ही के दिन 25 मई 2005 को इस दुनिया को छोड़कर सुनील दत्त हमेशा के रुखसत हो गए थे। शकील ने कहा 48 साल के अपने फिल्मी जीवन में 80 फिल्मों में उन्होंने काम किया। 70 के दशक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में डाकुओं का बोलबाला था ऐसे में सुनील दत्त ने डाकुओं का रोल बहुत किया और दर्शकों को उनकी अदा बहुत पसंद आती थी उनकी काफी फिल्में हिट हुई।

मछली को चारा खिलाते जादूगर 

शकील ने कहा 1984 में दत्त साहब राजनीति में आए और उन्हें कांग्रेस से टिकट मिला जिससे जीतने के बाद वह सांसद हो गये और पांच बार सांसद थे। इसके बाद वो खेल मंत्री बनाये गये। दरअसल सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1929 में पंजाब के पाकिस्तान में हुआ था।1968 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री दिया था। जब जब कभी देश में कोई आपदा आती थी सुनील दत्त मदद के लिए निकल जाते थे और लोगों की सहायता करते थे। इस मौके पर हैदर मौलाई, चिंतित बनारसी, जावेद हुसैन, हाजी असलम, राहुल यादव, साहिर खान, इफ्तिखार हुसैन गुड्डू, सैयद दुलारे हुसैन, जीशान कुरैशी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: