} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 27 मई 2025

VKM Varanasi के ‘चित्रांकन-दी आर्ट क्लब‘ की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी

थियोसोफिकल सोसाइटी की हू-ब-हू कृति दीर्घा में पेश कर छात्राओं ने कलाप्रेमियों का खींचा ध्यान 

Varanasi (dil India live). वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के चित्रकला विभाग के में ‘चित्रांकन-दी आर्ट क्लब‘ के तत्वावधान में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गयी। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्या प्रो0 रचना श्रीवास्तव महोदया के द्वारा किया गया। अनन्या सिंह और ओसिन कुशवाहा नामक दो छात्राओं ने अपने कल्पना संसार को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने के साथ थियोसोफिकल सोसाइटी के प्रांगण की दृश्य सुन्दरता और वाराणसी के हाट-बाजार तथा फूलमण्डी के दृश्यों को कैनवास पर तैल रंगो के माध्यम से उकेरा गया।


ओसिन कुशवाहा की भारतीय लघु चित्रशैली में बना चित्र और अनन्या सिंह द्वारा चित्रित लीनो-कट द्वारा प्रिंटमेकिंग तकनीक में बनाये गये चित्रों को दर्शकों ने खूब सराहा। प्राचार्य ने दोनों छात्राओं के द्वारा निर्मित चित्रों की अत्यधिक प्रशंसा की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। छात्राओं द्वारा सृजित सुंदर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन विभाग की शिक्षिकाओं डाॅ. वर्षा सिंह और डाॅ. दीक्षा जायसवाल के निर्देशन में किया गया। प्रदर्शनी में डाॅ. सपना भूषण, डाॅ. पूर्णिमा, डाॅ. प्रियंका, डाॅ. अनुराधा बापुली, डाॅ. अखिलेश राय, डाॅ. सरोज उपाध्याय, डाॅ. सौमिली मण्डल, डाॅ. मालविका और डाॅ. प्रीति विश्वकर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं: