} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 21 मई 2025

Mahatma Gandhi Kashi विद्यापीठ और साईं इंस्टीट्यूट के बीच समझौता

ग्रामीण विकास के लिए नवाचार और इनोवेशन पर ज़ोर

Varanasi (dil India live). ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी एवं साईं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट, वाराणसी के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी एवं साईं इंस्टिट्यूट के निदेशक अजय सिंह ने औपचारिक रूप से दस्तावेज़ों का आदान-प्रदान किया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा, "यह साझेदारी ग्रामीण भारत में शिक्षा, तकनीक और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोलेगी। हमारा लक्ष्य है कि अकादमिक संसाधनों और नवाचारों के माध्यम से गांवों को सशक्त बनाया जाए।"

साईं इंस्टिट्यूट के निदेशक अजय सिंह ने कहा, "यह सहयोग ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण एवं उद्यमिता के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम तकनीकी हस्तांतरण और कौशल विकास को प्राथमिकता देंगे।"

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ आउटरीच के निदेशक प्रो. संजय ने कहा, "यह सहयोग न केवल संस्थानों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावशाली सामाजिक परिवर्तन की नींव रखेगा। हमारी कोशिश रहेगी कि इस पहल के माध्यम से स्थानीय समस्याओं के व्यवहारिक समाधान विकसित किए जा सकें।"

इस MoU के माध्यम से समाज कार्य, समाजशास्त्र, शिक्षा, हैंडलूम साइंस, ललित कला एवं फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थी इंटर्नशिप,के सकते हैं तथा ग्रामीण विकास, सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता के क्षेत्रों में शोध एवं विकास के कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. सुनीता पांडेय, कुल सचिव, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, उप कुलसचिव हरिश्चंद्र, कुलानुशासक प्रो. के के सिंह सहित साईं इंस्टिट्यूट की प्रशासनिक मैनेजर दीक्षा सिंह सहित कई प्रबुद्धजन एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: