} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 24 मई 2025

Buxar में गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा कोहराम तीन की मौत

गोली बारी में दो अन्य भी गंभीर रूप से घायल 

हत्या का कारण बालू व्यवसाय में पुरानी रंजिश-पुलिस 

Mohd Rizwan 

Buxar (dil India live). Bihar के बक्सर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार को पांच लोगों को गोलियों से भून डाला गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सुबह लगभग पांच बजे नहर के पास विनोद सिंह, सुनील सिंह और वीरेंद्र सिंह टहल रहे थे तभी कार से कुछ अपराधी आए और गोलीबारी करने लगे। अपराधियों ने इन तीनों को लक्ष्य कर गोली चलाई दी। इन्हें बचाने आए दो अन्य सदस्यों को भी अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार इस घटना में विनोद और सुनील सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे गिट्टी-बालू के व्यवसाय को लेकर विवाद बताया जा रहा है। कुछ ही दिन पहले इनका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन से अपराधी आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार और मातम के बीच शव का पंचनामा करके पुलिस ने लाश पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर भारी फोर्स मौजूद है।

कोई टिप्पणी नहीं: