} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 2 मई 2025

कंप्यूटेकफेस्ट -25 में मेजबान DAV PG College का दबदबा

देशभर के 31 संस्थाओं के 250 छात्रों ने किया प्रतिभाग


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। डीएवी पीजी कॉलेज में आइक्यूएसी के अंतर्गत संचालित यूजीडीसीए, कंप्यूटर सेंटर के तत्वावधान में कम्प्यूटेकफ़ेस्ट-2025 प्रतियोगिता में मेजबान डीएवी पीजी कॉलेज का दबदबा रहा। 11 वर्ष बाद कॉलेज में आयोजित हुए इस फेस्ट में देशभर के 31 शैक्षणिक संस्थाओं के 250 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। तीन चरणों मे आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंतिम दस में पहुँचे प्रतिभागियों को शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया।


मुख्य अतिथि यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. पद्मिनी रविन्द्र नाथ, डॉ. सुधीर राय, कार्यकारी प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उपाचार्य प्रो. राहुल ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रथम स्थान डीएवी के उत्कर्ष तिवारी ने हासिल किया उन्हें पुरस्कार स्वरूप मोबाइल फ़ोन दिया गया। वहीं दूसरे स्थान पर सनबीम भगवानपुर की छात्रा श्रेया मिश्रा को टैबलेट एवं तीसरे स्थान पर रहे डीएवी के शनि तिवारी को स्मार्ट घड़ी प्रदान किया गया। वही सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप बैगपैक दिया गया। विजयी प्रतिभागियों को प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि तकनीक के प्रयोग ने शिक्षा जगत में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में मदद की है। आने वाले समय मे कंप्यूटर और तकनीक के सहारे टीचिंग लर्निंग प्रोसेस ही बदलने वाला है जिसमें एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशिष्ट अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पद्मिनी रविन्द्रनाथ ने कहा कि कंप्यूटर और तकनीक ही ऐसी वस्तु है जिसने हर व्यक्ति को ग्लोबल सिटीजन बनाया है। यूपी कॉलेज के डॉ. सुधीर राय ने कहा कि हम इस दौर में जी रहे है जब यह तय करना मुश्किल है कि वैश्विकता और स्थानीयता में से किसे चुने। हमें समय के साथ चलते हुए मशीन और मस्तिष्क के बीच संतुलन बैठना है। 

स्वागत उद्धबोधन कार्यकारी प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने दिया। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक डॉ. शान्तनु सौरभ ने किया, विषय स्थापना नजम उज्ज जमान, धन्यवाद ज्ञापन कावेरी मिश्रा ने दिया। निर्णायक मण्डल में डॉ. तरु सिंह, डॉ. राजेश झा रहे। इस मौके पर डॉ. सिद्धार्थ सिंह, रोजीना बानो, संध्या श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: