} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 30 मई 2025

क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हुई तो जानिए नेताजी ने क्या किया!

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अर्ध नग्न लेटकर दिया धरना

Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live). मिर्जामुराद क्षेत्र के भिखारीपुर गांव स्थित जल जीवन मिशन के ओवरहेड टैंक के सामने करीब एक माह से क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे नाराज पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने सड़क पर बह रहे पानी में अर्ध नग्न लेटकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान जल निगम के कर्मियों व कार्यदाई संस्था ठेकादारों पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पेयजल की भी दिक्कत हो रही है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने 48 घंटे के अंदर पाइप लाइन की मरम्मत कराने की मांग की। चेताया कि यदि मरम्मत नहीं कराई गई तो व्यापक आंदोलन होगा। 


उन्होंने कहा कि एक माह पहले यहां सहित दर्जनों जगहों पर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद जल निगम के कर्मचारियों ने लीकेज ठीक नहीं किया। इससे सड़क पर पानी बह रहा है। इससे भिखारीपुर, कचनार, रानी बाजार, परसुपुर, राजातालाब गांव के हज़ारों लोगों को भीषण गर्मी में पीने की पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा। सड़क पर बह रहे पानी से होकर ही स्कूली बच्चे सहित आमजन यहां से आते-जाते हैं। कहा कि पीएम व सीएम दिन-रात काम करने का दावा कर रहे हैं, वही जल निगम के अधिकारी-कर्मचारी और ठेकादार जनता के समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। 


उन्होंने बताया कि समस्या की वजह से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों व दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने जल्द से जल्द पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की। चेताया कि यदि मरम्मत करा कर हर घर को नल से जल नहीं उपलब्ध नहीं कराई गई तो व्यापक आंदोलन करेंगे। इस दौरान बाबुलाल उर्फ माइकल सोनकर, चन्द्रभान यादव, रीता,सुनिता, सोनी, मंजू, सुखा देवी, मालती, प्रभा आदि लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: