} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 2 मई 2025

Varanasi ki Trisha एशियन यूथ नेटबॉल चैंपियनशिप खेलने जाएगी साउथ कोरिया

तृषा बोस का भारतीय नेटबाॅल टीम में हुआ चयन 

एशियन यूथ नेटबॉल चैंपियनशिप 27 जून से 4 जुलाई होगी आयोजित 

Dr Shiv Yadav 

Varanasi (dil India live)। एशियन यूथ नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 27 जून से 4 जुलाई 2025 तक जॉन्जू साउथ कोरिया में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारत की बालिका टीम भी प्रतिभाग करेगी। भारत की बालिका टीम के चयन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में ट्रायल का आयोजन पिछले दिनों किया गया था। इसमें वाराणसी की प्रतिभावान खिलाड़ी तृषा बोस का भारतीय नेटबॉल टीम में चयन हुआ। तृषा 5 मई से 24 जून तक भारतीय नेटबॉल टीम के कैंप की हिस्सा रहेंगी तत्पश्चात साउथ कोरिया के लिए रवाना होगी। तृषा की इस उपलब्धि पर वाराणसी नेटबॉल खेल संघ में खुशी का माहौल है ।

वाराणसी नेटबॉल खेल संघ के अध्यक्ष डॉ निशांत सिंह, नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन हरिओम कौशिक, जिला नेटबॉल खेल संघ वाराणसी के महासचिव रणविजय यादव, अनिल यादव बंटी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि तृषा बोस को हार्दिक बधाई। हम सभी लोग उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि भारतीय नेटबाॅल टीम चैम्पियनशिप जीत कर लौटेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: