} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 22 मई 2025

DSH ने Banaras के Teachers को किया सम्मानित

डिजिटल स्टडी हॉल ने दिया  टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 


Varanasi (dil India live)। डिजिटल स्टडी हॉल (DSH) एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा टीचर ऑफ़ द ईयर 2025 में वाराणसी जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के नवाचारी शिक्षकों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया, इसमें अब्दुर्रहमान, तूबा आसिम, दीपशिखा सिंह, नीलम राय, मनोरमा गुप्ता, नीलम केशरी, नीलमा राय, संजय कुमार द्विवेदी, कमलेश कुमार पांडे, ज़हीर अख्तर, श्रवण कुमार गुप्ता, महेंद्र प्रसाद शामिल थे। इन शिक्षकों का टीचिंग वीडियो के आधार पर टीचिंग स्किल की प्रशंसा करते हुए उन्हें ऑनलाइन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षकों और प्रशिक्षण छात्रों को अपनी नवाचारी रचनात्मक और कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करते हुए शिक्षक की उत्सुकता को प्रोत्साहित कर शिक्षण कार्य में रुचि रखने वाले शिक्षकों का एक ऐसा नेटवर्क तैयार करना है जो शिक्षण अधिगम की विद्या को सरल सहज और रुचिकर बना सके। शिक्षक बेहतर शिक्षकों को देखकर सीखते हैं। साधारण और कम लागत वाली वीडियो तकनीक का उपयोग करके कुशल और प्रेरित शिक्षकों द्वारा संचालित कक्षा छात्रों को रिकॉर्ड करता है जिससे बेहतर शिक्षक बन सके। इन वीडियो में सरल से कठिन की ओर जाने की प्रक्रिया है। साथ ही साथ यह भी दर्शाते हैं की कक्षा प्रबंधन गतिविधियों और कहानियों के माध्यम से छात्रों को कैसे जोड़ा जाए और उनके सवालों का आत्मविश्वास से उत्तर कैसे दिया जाए। DSH के संसाधन और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय शिक्षा मंच दीक्षा जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। यह पहुंच भारत तथा विदेश के हजारों शिक्षकों तक इन वीडियो को पहुंचती है।

कोई टिप्पणी नहीं: