} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 19 मई 2025

VKM Varanasi main art Exhibition में प्रशिक्षु कलाकारों का जलवा

बिहार की मधुबनी, मध्य प्रदेश की गोंड व महाराष्ट्र की वर्ली लोक कला से कला प्रेमियों ने किया संवाद



Varanasi (dil India live). वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, वाराणसी के चित्रकला विभाग के बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा सोमवार को चित्र प्रदर्शनी के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन के साथ ‘चित्रांकन-दी आर्ट क्लब‘ का उद्घाटन भी प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। चित्रकला बी.ए. प्रथम वर्ष की सभी छात्राओं  द्वारा पूरे वर्ष कक्षा में बनाए गए चित्रों के अतिरिक्त भारतीय लोक चित्रकला एवं पारम्परिक हस्तनिर्मित बांधनी-बंधेज जैसी मनमोहक कलाओं का भी प्रदर्शन किया गया। 


इस मौके पर बिहार राज्य की मधुबनी, मध्य प्रदेश की गोंड तथा महाराष्ट्र की वर्ली लोक एवं जनजातीय कला के चित्र दर्शको के आकर्षण का केंद्र रहे। बांधनी के दुपट्टे और रूमाल भी कला प्रेमियों द्वारा खूब पसंद किए गए। जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के साथ प्राचार्या ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी प्रशिक्षु कलाकारों के चित्रों की सराहना की और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। 

इस प्रदर्शनी का आयोजन विभाग की शिक्षिका डॉ. वर्षा सिंह और डॉ. नेहा वर्मा के निर्देशन में किया गया। प्रदर्शनी में डॉ. शांता चटर्जी, प्रो. पूनम पाण्डेय, डॉ. कल्पना आनन्द, डॉ. अंजूलता सिंह, प्रो. इन्दू उपाध्याय, डॉ. सपना भूषण, डॉ. प्रियंका, डा. सरोज उपाध्याय, डॉ. अनू सिंह, डॉ. अंशु शुक्ला, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति विश्वकर्मा, डॉ. गौतम भारती, डॉ. प्रियंका पाठक, डॉ. आरती चौधरी, डॉ. शशि प्रभा कश्यप और डॉ. मंजू कुमारी आदि टीचर्स उपस्थिति रही। प्रदर्शनी में विभाग की छात्राएं समृद्धि श्रीवास्तव, सुमिक्षा सिंह, वार्ता पाठक, शिल्पी चौधरी, अन्नू यादव, कृतिका पालने, मुस्कान पटवा, रितिका शर्मा, प्रगति कुमारी, नेहा कुमारी, श्रुति, कुमारी ख़ुशी सिंह, शिवानी कुमारी की कृतियों को प्रदर्शित किया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: