} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 14 मई 2025

Sanskrit Olympiad main DAV PG College के उज्ज्वल को स्वर्ण पदक

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में हुआ भारतीय ज्ञान परम्परा ओलंपियाड

Varanasi (dil India live)। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारतीय ज्ञान परम्परा ओलंपियाड -2025 में डीएवी पीजी कॉलेज, वाराणसी के छात्र उज्ज्वल तिवारी ने स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे प्रदेश में परचम लहरा दिया। वह डीएवी में मास्टर आफ आर्ट के स्टूडेंट है। एमए की ही अपर्णा तिवारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। विगत दिवस विश्वविद्यालय द्वारा कई चरणों मे ऑनलाइन मोड में आयोजित ओलंपियाड में डीएवी के दोनों छात्रों ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। 


इस उपलब्धि पर बुधवार को महाविद्यालय में प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उपाचार्य प्रो. संगीता जैन, विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह एवं डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले ओलंपियाड में देश भर के सैकड़ो विद्यार्थी प्रतिभाग करते है, उनमें डीएवी के छात्रों का पदक प्राप्त करना महाविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय आदि जगहों के भी विद्यार्थी शामिल हुए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: