} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 24 मई 2025

Delhi main COVID -19 केसों में बढ़ोतरी ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नई एडवाइजरी 


Mohd Rizwan 
New Delhi (dil India live). दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी पर न सिर्फ सतर्कता बढ़ा दी है बल्कि इसकी रोकथाम के लिए नई एडवाइजरी भी जारी की है। सरकार ने दिल्ली में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई। इसके चलते दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को सख्त निर्देश जारी किए हैं:

1. अस्पतालों की तैयारी सुनिश्चित की जाए–बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स अन्य दवाएं व वैक्सीन की उपलब्धता बनी रहे। वेंटिलेटर, Bi-Pap, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और PSA जैसी सभी मशीनें काम कर रही होनी चाहिए।

2. स्टाफ को दोबारा प्रशिक्षण दिया जाए–समर्पित कर्मचारियों के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग कराई जा सकती है।3. ILI और SARI मामलों की रिपोर्टिंग अनिवार्य – सभी OPD/IPD मामलों की रिपोर्ट IHIP पोर्टल पर रोजाना दी जाए। कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा मामलों की पुष्टि होने पर ‘L फॉर्म’ में रिपोर्ट भेजें।


4. दिल्ली स्टेट हेल्थ डाटा मैनेजमेंट पोर्टल पर रोजाना रिपोर्टिंग – सभी पैरामीटर्स की रिपोर्टिंग अनिवार्य है।

5. कोविड टेस्टिंग में तेजी–ILI के 5% और SARI के 100% मामलों की कोविड टेस्टिंग की जाए। ICMR गाइडलाइन अनुसार परीक्षण करें।

6. WGS के लिए सैंपल भेजें – सभी पॉजिटिव केसों के सैंपल लोकनायक अस्पताल भेजें ताकि नए वेरिएंट्स का समय पर पता चल सके। राज्य निगरानी इकाई को भी रिपोर्ट दें।

7. सख्त मास्क नीति – सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मास्क पहनने के नियम का पालन सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं: