} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 29 मई 2025

Eid ul azha के चांद का हुआ दीदार

7 जून को  मनाई जाएगी देश भर में बक़रीद







Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live). वाराणसी समेत पूरे देश भर में ईदुल अजहा के चांद के दीदार की पुष्टि हो गई है। शहर काजी बनारस मौलाना जमील अहमद कादरी रिजवी ने दारुल कजा से ऐलान किया कि आज 28 मई को चांद का दीदार हो गया। लिहाजा 29 मई को ईदुल अजहा की एक तारीख होगी बक़रीद सात जून को मनाया जाएगा। उधर फुलवारी शरीफ पटना में इमारतें शरिया से चांद देखे जाने का ऐलान किया गया। बताया गया कि ईदुल अजहा सात जून को मनाया जाएगा। उधर लखनऊ की मस्जिद फिरंगी महल से भी चांद के दीदार की तस्दीक की गई।

 शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता और हजरत अली समिति के सचिव हाजी फरमान हैदर ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा बताया है कि इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने का चांद आज देश और दुनिया के साथ-साथ बनारस में भी देखा गया। सिलसिले से आने वाला आने वाला महापर्व जिसे ईद उल अज़हा या ईद कुर्बान या बक़रीद भी कहते हैं शनिवार 7 जून को पूरी अकीदत के साथ मनाया जाएगा साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की है की बिजली पानी की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए इंतजाम किया जाए। सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया जाए। फरमान हैदर ने कहा कि कुर्बानी का पर्व पैगाम देता है कि अपने जीवन में साफ सफाई को भी महत्व दे और कुर्बानी का वह जज्बा जो जनाबे इब्राहिम ने 5000 साल पहले दिया था और इमाम हुसैन ने 1400 साल पहले कर्बला के मैदान में दिया था उसे कायम रखें और दूसरों के काम आए यही जिंदगी का महत्व है और साफ सफाई के सिलसिले से कुर्बानी खुले स्थान पर ना करें और सभी लोग गवर्नमेंट की गाइडलाइंस का पालन करें।

कोई टिप्पणी नहीं: