} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 6 मई 2025

नबी ने कहा प्यासे को पानी दो, पड़ोसियों का हक़ अदा करो- डाक्टर साजिद

GNRF ने कैंप लगाकर राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी

Varanasi (dil India live). दावते इस्लामी इंडिया के फ्रंटल संगठन GNRF (ग़रीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन) ने भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को फौरी राहत देने के लिए बड़ी बाजार में ठंडा पानी पिलाने के लिए कैंप लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में GNRF के मेम्बर्स ने राहगीरों, स्थानीय लोगों, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को ठंडा पानी पिलाकर फौरी राहत पहुंचाई। इस मौके पर दावते इस्लामी के वरिष्ठ मेम्बर डाक्टर साजिद अत्तारी ने कहा कि इस्लाम मज़हब की बुनियाद ही मोहब्बत है। मेरे नबी ने कहा कि प्यासे को पानी दो, पड़ोसियों का हक़ अदा करो। अगर तुम्हारा कोई पड़ोसी भूखा सो गया तो उसके जिम्मेदार तुम होगे। इसलिए नबी की सुन्नतों को आम करने उनके इंसानियत के पैग़ाम को लोगों तक पहुंचाने के लिए जीएनआरएफ भीषण गर्मी में लोगों की निःशुल्क प्यास बुझाने की छोटी सी कोशिश कर रहा है। उम्मीद है कि इस तरह के आयोजन के और भी लोग आगे आएंगे।

इस मौके पर डॉ साजिद अत्तारी, आदिल अत्तारी, मुफ्ती इमरान अत्तारी, हाफिज लुलुद्दोहा, हाफिज शाहनवाज़, मुजम्मिल अत्तारी, तंजील अत्तारी, जीशान अत्तारी, सलमान, तौफ़ीक अत्तारी, कामिल अत्तारी, डा. मुबस्सिर, साहेब अत्तारी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: