- @dil india live
जैसे जैसे चादरपोशी का वक्त होता गया इस पाक मौके पर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए अकीदतमंदों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस धार्मिक आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि यहाँ हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की, जिससे शहर में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
खानकहे नसीमिया की अगुवाई में हुआ उर्स
सज्जादानशीं सूफी अल्हाज मोहम्मद नसीम अहमद कादरी (खानकहे नसीमिया सलामिया) की सरपरस्ती और देखरेख में हुए इस उर्स में बाहर से आने वाले जायरीन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बाबा के उर्स में न सिर्फ बनारस शहर बल्कि आसपास के जिलों और दूर-दराज के इलाकों से भी भारी तादाद में लोग अपनी अजीजों और बच्चों के साथ पहुंचे हुए थे।
मजार शरीफ पर पेश की अकीदत की चादर
उर्स के दौरान पूरा माहौल बाबा की अकीदत के रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने बेहद अदब और एहतराम के साथ बाबा हजरत सैय्यद शाह फुजैल शहीद की मजार शरीफ पर फूल-माला, इत्र और मखमली चादर पेश की। यहां अकीदतमंदों ने बाबा के दरबार पर अपनी हाजिरी लगाई और अपने साथ ही अपने मुल्क की खुशहाली, तरक्की तथा हर तरह की परेशानियों व दुखों से निजात पाने के लिए खुसूसी दुआएं मांगीं।
आयोजन में जहां मगरिब की नमाज के बाद सरकारी चादर चढ़ाने लोगों का हुजूम उमड़ा वहीं इशा की नमाज के बाद: विशाल लंगर का तबर्रुक चखने सभी जायरीन ने उमड़े हुए थे।आशा बाद बाबा का दर सूफियाना कलाम से गूंज उठा। भोर तक कव्वाली की महफिल सजी हुई थी।
कव्वाली की महफिल रही मुख्य आकर्षण
रात में आयोजित शानदार कव्वाली के प्रोग्राम में लोगों की भारी भीड़ जुटी। कव्वालों ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम और नात पेश कर समां बांध दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग झूम उठे। देर रात तक चली इस महफिल में अकीदतमंदों का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह मुल्क में अमन मिल्लत और सौहार्द की दुआओं संग उर्स सम्पन्न हो गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें