@dil india live
(Varanasi). शान-ए-बनारस टूर एंड ट्रैवल्स की जानिब से हज व उमराह पर रवाना होने वाले जायरीन के लिए एक विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस ट्रेनिंग में वाराणसी से हज-ए-उमराह पर रवाना होने वाले जायरीन में तहसील से मोहम्मद अंज़र, गफ्फार खान तो औरंगाबाद से साजिदा खान, सबीहा खातून और अहमद अली आदि शामिल हुए। इन सभी को हज व उमराह के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ट्रेनिंग के दौरान जायरीन को एहराम बांधने का तरीका, तवाफ, सई, मिना, अरफात, मुजदलिफा में किये जाने वाले अरकान, दुआओं, सफर के दौरान बरती जाने वाली एहतियात, पासपोर्ट-वीजा, पहचान पत्र, दवाइयां, सामान की पैकिंग, खाने-पीने और सेहत का ख्याल रखने के बारे में विस्तार से समझाया गया।
मुल्क व क़ौम के लिए करें दुआएं
इस मौके पर शान-ए-बनारस टूर एंड ट्रैवल्स के अध्यक्ष शाहरुख खान और सचिव हाजी फारूक खान ने जायरीन को मुबारकबाद देते हुए कहा कि हज व उमराह अल्लाह की तरफ से बहुत बड़ी नेमत है। सभी जायरीन को चाहिए कि वे वहां सब्र, अखलाक और भाईचारे के साथ रहें और मुल्क व कौम के लिए दुआएं करें।
ट्रेनिंग में मौजूद उलेमा व जिम्मेदारों ने भी जायरीन को हज व उमराह के मसाइल के बारे में बताया और उनकी सलामती व कुबूलियत के लिए दुआ की।
आखिर में सभी जायरीन को फूलों का हार पहनाकर और दुआओं के साथ रुखसत गया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें