@dil india live
Mohd Rizwan
(Varanasi)। Hazrat Rahim Shah Baba Rehmatullah beniya Bagh Varanasi के 100 वें उर्स Mubarak पर जहां सूफियाना कलाम की गूंज थी तो वहीं अकीदतमंदों का हुजूम और रौशनी में नहाया आस्ताना बेहद खूबसूरत लग रहा था। उर्स के पहले दिन काशी की सूफी परंपरा जहां जीवंत हुई वहीं दूर दराज से तमाम लोग बाबा के दर पर अकीदत लुटाते नज़र आएं।
18 नवंबर से शुरू हुए उर्स में बेनियाबाग स्थित दरगाह-ए-रहीमिया में तीन दिन 18, 19 और 20 नवंबर तक पूरा माहौल नूरानी नज़र आयेगा। हर तरफ जायरीन का हुजूम और मन्नतें व मुराद मांगते लोग दिखेंगे। पूरे इलाके में सिर्फ एक ही चर्चा होगी "हज़रत रहीम शाह बाबा भर दो झोली मेरी तेरे दीवाने आएं हैं..."
क्या क्या हुआ पहले रोज़
उर्स के पहले दिन सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी हुई। इसके बाद जुहर की नमाज के बाद महफिल-ए-समां का आयोजन किया गया तो असर के बाद चादरपोशी, मगरिब के बाद मिलाद शरीफ और इशा के बाद तकरीर व लंगर का आयोजन किया जाएगा।
क्या होगा उर्स में आज यहां जानिए
गुरुवार को फजर की नमाज़ के बाद कुरआनख्वानी, गुस्ल-ए-मजार शरीफ, धार्मिक कार्यक्रमों और लंगर का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, शुक्रवार 20 नवंबर को उर्स के अंतिम दिन कुल शरीफ समेत विभिन्न धार्मिक रस्में अदा की जाएंगी। लोग मन्नती चादरें पेश करेंगे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें