सावधान रहें, ज़रूरी न हो तो घर से अंधेरे में न निकलें
बिशप हाउस में संदिग्ध तेंदुआ तलाश करती टीम

- @dil india live
(Varanasi). कैंट थाना क्षेत्र के छावनी स्थित st. Mary's school (सेंट मैरीज़ स्कूल) परिसर में पिछले दिनों तेंदुआ दिखाई देने और उसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से कैंट पुलिस, वन विभाग की टीम लगातार तेंदुआ खोज रही, सर्च आपरेशन चलाया गया मगर तेंदुआ सेंट मैरीज़ स्कूल (st. Mary's school), सेंट मैरीज चर्च, बिशप हाउस उससे लगायत पैरीज हाउस के आसपास कहीं नहीं दिखाई दिया। अब Cantonment में भी उसके देखे जाने की चर्चा है। इससे दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे 39 जीटीसी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया। परिसर में मौजूद दो सैन्य कर्मियों ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठा कर एक बार फिर गायब हो गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि कहीं से भी नहीं हुई है।
लगातार दूसरे स्थान पर तेंदुआ या उससे मिलता जुलता जानवर दिखाई देने की सूचना से कैंटोनमेंट क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि तेंदुआ आसपास की झाड़ियों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर छिपा हो सकता है। बिशप हाउस से जुड़े राकी ने बताया कि स्कूल, बिशप हाउस चर्च सभी जगह खोजा गया मगर अभी तक कोई अता-पता नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि और बड़े सर्च आपरेशन की जरूरत है, चर्च, स्कूल के साथ ही आसपास के अन्य इलाकों में भी सीसीटीवी खंगाला जाए तो सही पता चल सकता है।
कब फैली दहशत , क्या है मामला
22 अक्टूबर को st. Mary's school (सेंट मैरीज़ स्कूल) परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बड़ा जंगली जानवर दिखाई देने के बाद तेंदुआ होने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीमों ने परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाश की थी। हालांकि, तलाशी के दौरान तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले और वन विभाग ने उसकी मौजूदगी के बजाय जंगली बिल्ली बताया था।
![]() |
| सीसीटीवी फुटेज में यहां दिखा था संदिग्ध तेंदुआ |
बिशप हाउस के राकी ने कहा ये भले ही कंफर्म न हो कि वो तेंदुआ है मगर यह भी है की वह बिल्ली भी नहीं है। उसकी साइज़ बिल्ली से काफी बड़ी है। सीसीटीवी मैंने ही चेक किया था। दिल इंडिया लाइव जनहित में आमजनो से अपील करती है की अगर जरूरत न हो तो रात और भोर के अंधेरे में अकेले न निकले। सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें