पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने ब्रीफिंग कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के लिए दिए निर्देश
दर्शकों को ‘सर’ एवं ‘मैडम’ कहकर संबोधित करने, शालीन व्यवहार करने का हुक्म
- @dil india live
(Varanasi). पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर, 2026 को आयोजित होने वाले भव्य एयर शो तथा 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के आगमन एवं भ्रमण के दृष्टिगत ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान वीवीआईपी सुरक्षा, रूट व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
इन प्रमुख बिन्दु पर दिया गया दिशा निर्देश
- वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों एवं रूफटॉप ड्यूटी के माध्यम से सतत निगरानी के निर्देश।
- सभी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करने, अधीनस्थ पुलिस बल की सतर्कता सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन में पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश।
- प्रत्येक दर्शक इनक्लोजर में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा महिला दर्शकों की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश।
- दर्शकों की सुविधा सर्वोपरि रखते हुए पुलिसकर्मियों को ‘सर’ एवं ‘मैडम’ कहकर संबोधित करने, शालीन व्यवहार करने तथा आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर सुव्यवस्थित पार्किंग, स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड, वैकल्पिक मार्गों के प्रभावी उपयोग तथा आपातकालीन मार्गों को बाधामुक्त रखने के निर्देश।
वीवीआईपी सुरक्षा एवं ड्यूटी प्रबंधन
• वीवीआईपी आगमन एवं भ्रमण के दृष्टिगत सभी अधिकारी अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का भली-भांति निरीक्षण कर लें तथा तैनात पुलिस बल को मौके पर ही ब्रीफ कर उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दें।
• सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी संभालें। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा ड्यूटी से अनुपस्थिति नहीं होनी चाहिए।
• वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करते हुए सतत निगरानी रखी जाए।
• सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्रों का निरंतर भ्रमण एवं पर्यवेक्षण करें तथा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं ड्यूटी का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करें।।
रूफटॉप ड्यूटी व आधुनिक तकनीक से निगरानी
• वीवीआईपी रूट एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के दृष्टिगत चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाकर आसपास के क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी की जाए।
• ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी रूट तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
• होटल, ढाबे, गेस्ट हाउस एवं अन्य ठहरने वाले स्थानों की सघन चेकिंग एवं आवश्यक सत्यापन किया जाए। असामाजिक एवं संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं तथा गतिविधियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखी जाए।
• किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारी को देते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश
• वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस विशेष सतर्कता बरते तथा आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों का प्रभावी उपयोग करे।
• वीवीआईपी रूट से जुड़ी गलियों, कट, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
• एयर शो के दौरान दर्शकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं प्रवेश-निकास मार्गों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
• भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिसकर्मी संयम एवं संवेदनशीलता बरतें तथा आवश्यकता के अनुरूप रस्सों एवं बैरिकेडिंग का प्रयोग करें। अनावश्यक बल प्रयोग से बचते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।
दर्शकों की सुविधा सर्वोपरि, शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार के निर्देश
• पुलिस आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि एयर शो में आने वाले दर्शकों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
• सभी पुलिसकर्मी आमजन के साथ शालीन, विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार करें तथा उन्हें ‘सर’ एवं ‘मैडम’ कहकर संबोधित करें।
• दर्शकों को रास्ता बताने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा हर संभव सहायता प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।
• किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न किया जाए। भीड़ प्रबंधन के दौरान धैर्य, संयम एवं संवेदनशीलता बनाए रखते हुए पुलिस की जनहितकारी छवि को सुदृढ़ किया जाए।
• प्रत्येक दर्शक इनक्लोजर में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे महिला दर्शकों को आवश्यक सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध हो सके।
वायरलेस संचार एवं त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था
• ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पास वायरलेस सेट उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाए।
• पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से बचें तथा अपना पूरा ध्यान सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्धारित दायित्वों पर केंद्रित रखें।
• वायरलेस पर प्राप्त सूचनाओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को अवगत कराया जाए तथा निर्धारित निर्देशों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई की जाए।
• सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय एवं प्रभावी संचार व्यवस्था के साथ कार्य करें, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल निर्णय लेकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच एवं फ्रिस्किंग
• कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार जांच एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए।
• बिना निर्धारित सुरक्षा जांच के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए।
• महिला दर्शकों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाए तथा सुरक्षा जांच के दौरान शालीनता एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाए।
• सभी प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सतर्क निगरानी रखते हुए भीड़ के व्यवस्थित संचालन तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों को निरंतर पर्यवेक्षण एवं समन्वय के निर्देश
• सभी प्रभारी अधिकारी अपने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें तथा ड्यूटी के दौरान संचार एवं रिस्पॉन्स व्यवस्था को प्रभावी रखें।
• प्रत्येक अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करे।
• वीवीआईपी मूवमेंट अथवा एयर शो के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप तत्परता से कार्रवाई की जाए।
• सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, सतर्क एवं जवाबदेह रहें तथा सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें