सूरत की साड़ी को बनारसी साडी बताकर ग्राहकों के साथ की जा धोखाधड़ी
@dil india live
(Varanasi). ग्राम. सभा धन्नीपुर लोहता मे बुनकर मजदूर कारीगरों की एक अहम बैठक ग्राम प्रधान फकीर अली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन एवं सूरत की साड़ियों पर खासतौर पर बुनकरों ने चिंता जताते हुए चर्चा की।
वक्ताओं ने कहा कि आज बनारस के अंदर रिटेल के दुकानदार हो चाहे गद्दीदार हो, सभी सूरत की साड़ी को बनारसी साड़ी बताकर लगाकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने का काम कर रहे हैं इसकी वजह से बनारस की सनद और बनारस का कारोबार बर्बाद हो रहा है। इस पर बुनकर समाज के लोगों को गौर करना होगा। बिस्मिल्ला अंसारी ने कहा कि आज हमारे समाज के दोनों लोग चाहे गृहस्ता हो या कारीगर हो। दोनों लोग की कमियों की वजह से भी हमारे कारोबार पर बहुत जबरदस्त असर पड़ रहा है।
पार्षद रमजान अली ने कहा की सरकार के श्रम कानून के मुताबिक अगर एक कारीगर 8 घंटे ड्यूटी करता है काम करता है तो उसको मिनिमम 616 प्रतिदिन की मजदूरी होनी चाहिए और कोई भी गृहस्ता, गद्दीदार डिजाइन दूसरे को देकर के बनवाता है तो वह चोरी के कानून के मुताबिक गलत है दोनों सूरत पर दोनों लोगों के ऊपर कानूनी तौर से कार्रवाई की जा सकती है। पार्षद हाजी वकास अंसारी ने जोर देते हुए कहा की महंगाई को देखते हुए हमारे समाज की जिम्मेदार और शर्माएदार लोगों को चाहिए की कारीगर की मजदूरी कम से कम 40% बढानी चाहिए। शमीम अंसारी ने कहा की बुनकर कारीगर लोगों को चाहिए कि वह इलाके वाइस अपनी कमेटी का गठन करें और अपनी ताकत को मजबूत करें। फजलुर रहमान अंसारी ने कहा पलायन तभी रुकेगा जब बुनकर कारीगर लोग अपना संगठन बनाकर तंजीम के लोगों के ऊपर दबाव बनाएंगे तब पलायन भी रुकेगा और मजदूरी भी बढ़ेगी। अकील अंसारी ने जोर देते हुए कहा कि हमारे समाज में सबसे बड़ी कमी यह है कि हमारा समाज एकजुट नहीं है हर व्यापार मंडल का अपना एक संगठन होता है लेकिन बुनकर मजदूर और गृहस्ता का कोई भी संगठन नहीं है दोनों लोगों को चाहिए कि अपना संगठन बनाएं संगठन के माध्यम से अपनी आवाज को बुलंद करें।
इनकी रही खास मौजूदगी
बैठक में रब अन्सारी, तफज्जुल अन्सारी, मुख्तार अन्सारी, आलम अन्सारी, कवि अन्सारी, सगीर अन्सारी, बाबू अन्सारी, आदि लोग मौजूद थे। इदरीस अन्सारी ने आए हुए सभी लोगो का शुक्रिया अदा किया।
बुनकर संघर्ष समिति का गठन
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बुनकर संघर्ष समिति धन्नीपुर के नाम से एक संगठन बनाया गया है जो बुनकर कारीगर की मजदूरी एवं अन्य मुद्दों पर कार्य करेगी। संगठन के अध्यक्ष मुबारक अली, सचिव अफसर अहमद, खजांची निहालुद्दीन, सदस्य महतो, रियासत अली, अरमान अली, मुबारक बाबा, इस्लामुद्दीन, शब्बीर अली, मोहम्मद कैफ, मुबारक सुजा, मैनुद्दीन उर्फ छोटा सुजा, सुल्तान अंसारी,जमाल अख्तर के कंधों पर इस संगठन की जिम्मेदारी दी गयी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें