सोमवार, 21 सितंबर 2026

Graduation, post graduation में Admition के लिए जल्दी करें

विद्यापीठ के महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में 30 सितम्बर 2026 तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया


  • @dil india live 

(Varanasi). महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के द्वितीय परिसर महाराजा (डॉ.) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर, वाराणसी में संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा/प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है।

गंगापुर परिसर में संचालित प्रमुख पाठ्यक्रम

स्नातक स्तर 

बी.कॉम., बी.एफ.ए., बी.ए., बी.बी.ए., बी.सी.ए. तथा बी.ए. योगा इन नेचुरोपैथी।

स्नातकोत्तर स्तर

एम.कॉम., एम.एफ.ए., एम.ए. — मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, हिन्दी, इतिहास एवं गृह विज्ञान तथा एम.ए. योगा इन नेचुरोपैथी।

डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम

पी.जी. डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी, योगा एंड नेचुरोपैथी तथा योगा सर्टिफिकेट कोर्स।

परिसर प्रभारी डॉ. मनीष कुमार सिंह ने कहा कि गंगापुर परिसर में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 सितम्बर 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर इस अवसर का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश संभव नहीं होगा।

समन्वयक जनसंपर्क एवं मीडिया प्रकोष्ठ डॉ. सुमित कुमार घोष ने बताया कि गंगापुर परिसर में विद्यार्थियों को विविध विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनेक स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा/प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जारी है तथा इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितम्बर 2026 तक परिसर में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्देशित किया कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते प्रवेश लेकर इस शैक्षणिक अवसर का लाभ उठाएं।

प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें और उपलब्ध शैक्षणिक अवसर का लाभ उठाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: