शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

Education News: DAV PG College Varanasi और श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज के बीच हुए MOU के तहत व्याख्यानमाला

दोनों संस्था के समाजशास्त्र के विद्यार्थी मिलकर बुजुर्गों की समस्याओं पर करेंगे शोध

वृद्धाश्रमों में फील्ड वर्क के जरिए उनकी मदद व सामाजिक जागरूकता के लिए करेंगे काम 

  • @dil india live 

(Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज़ औसानगंज एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय, भदोही के बीच शैक्षणिक संकाय आदान प्रदान के लिए हुए एमओयू के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के पीजी के विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएवी पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. जियाउद्दीन एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नेहा चौधरी ने व्याख्यान दिया। 

      उन्होंने कार्यक्रम में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और शोध अनुभवों को साझा किया। इसके साथ ही दोनों कॉलेज द्वारा भदोही और वाराणसी की समृद्ध क्षेत्रीय विरासत से रूबरू कराने के लिए संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने पर सहमति बनी। साझा कार्यक्रम के तहत अत्यंत महत्वपूर्ण वृद्धजनों (वरिष्ठ नागरिकों) पर केंद्रित संयुक्त रूप से सामाजिक कार्य एवं अनुसंधान करेंगे। इसके तहत दोनों संस्थानों के समाजशास्त्र विभाग के पीजी के विद्यार्थी मिलकर बुजुर्गों की समस्याओं पर शोध करेंगे और वृद्धाश्रमों में फील्ड वर्क के जरिए उनकी मदद व सामाजिक जागरूकता के लिए भी काम करेंगे।



इनकी रही खास मौजूदगी 

मुख्य रूप से डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ.रविंद्र पाण्डेय, डॉ. रुस्तम अली, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. विनोद कुमार भारती, डॉ. अमर कृष्ण यादव, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. ऋत्विक रंजन सिंह ,डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. शिखा तिवारी, पूनम द्विवेदी सहित नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के साथ ही पुरातन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. माया ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट का स्वागत किया।  

कोई टिप्पणी नहीं: