शनिवार, 26 सितंबर 2026

Tourism news: Varanasi में Ladies Travel & Tourism Community के आधिकारिक चैप्टर का होगा आगाज़

वर्ल्ड टूरिज्म डे पर महिला सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल

  • @dil india live 

(Varanasi). वाराणसी में महिला सशक्तिकरण और ट्रैवल-टूरिज्म क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  Ladies Travel & Tourism Community (LTWC) अपने वाराणसी चैप्टर का आधिकारिक शुभारंभ करने जा रहा है। वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर यह आयोजन होटल स्क्वायर इन, माल रोड, कैंटोनमेंट, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्काईलाइन से प्रदीप रॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और उनकी गरिमामयी उपस्थिति में LTWC वाराणसी चैप्टर का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

इस अवसर पर वाराणसी की महिला ट्रैवल प्रोफेशनल्स, उद्यमियों और टूरिज्म स्टेक होल्डर्स की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में नेटवर्किंग, अनुभवों के आदान-प्रदान और सार्थक संवाद के साथ-साथ मनोरंजक एक्टिविटीज और गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगा साझा मंच 

LTWC की फाउंडर अनामिका मिश्रा के नेतृत्व में यह कम्युनिटी ट्रैवल-टूरिज्म क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है।

इनकी अगुवाई में काम करेगा LTWC

वाराणसी चैप्टर की टीम में अनामिका मिश्रा, शुभांगी देवरानी, जया सिंह, रतिका तिवारी, अनुपमा सिंह, पूजा श्रीवास्तव, केशी सिंह, अनुपमा, ज्योति चौबे, अमृता सिंह और अक्षिता खन्ना सहित अन्य महिला प्रोफेशनल्स सक्रिय रूप से जुड़ी हैं। 

संस्था का उद्देश्य ट्रैवल-टूरिज्म क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को आपसी सहयोग, प्रोफेशनल नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और सहयोगात्मक अवसरों के माध्यम से आगे बढ़ने में सहयोग करना है।

कोई टिप्पणी नहीं: