विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक सीटों के लिए यहां जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम
@dil india live (Delhi). चुनाव आयोग ने बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को जारी होगी। यहां देखिए पूरा शिडयूल
- नामांकन की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026
- नामांकन पत्रों की जांच: 7 अक्टूबर 2026
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026
- मतदान: 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार), सुबह 8 से शाम 4 बजे तक
- मतगणना: 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
- चुनाव प्रक्रिया पूर्ण: 31 अक्टूबर 2026 तक
आयोग ने कहा है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
यह है यूपी का सियासी मैदान
निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान होगा। मतदान 23 अक्तूबर को कराया जाएगा। इसके बाद 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। यूपी की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीटों तथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीटों के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके चलते चुनाव की घोषणा की गई है।
बिहार का सियासी रण आठ क्षेत्रों में होगा चुनाव
विधान परिषद की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उसमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटों पर चुनाव कराने की चुनाव आयोग ने ऐलान किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें