प्रमोद मिश्रा, लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिंहा, चेतनारायण, वहीदुल्ला खां समेत स्नातक 11 व शिक्षक के लिए 05 ने लिया नामांकन पत्र
- @dil india live
(Varanasi)। वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिये नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया। जबकि खंड स्नातक के लिये आशुतोष सिन्हा (समाजवादी पार्टी), बेनी माधव (निर्दल), देव कुमार (निर्दल), चंद्र प्रकाश गुप्ता (निर्दल), पंकज कुमार सिंह (निर्दल), रंजीत कुमार यादव (निर्दल), प्रीति सिंह (निर्दल), वहीदुल्लाह खान (निर्दल), तुषार गोस्वामी (निर्दल), अरविन्द कुमार (निर्दल) व डॉ पंकज कुमार गौतम (निर्दल) सहित कुल 11 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रमोद कुमार मिश्रा (भाजपा), लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी), ऋतिका दुबे (निर्दल), कपिल देव यादव (निर्दल) तथा चेतनारायण सिंह (निर्दल) कुल 5 लोगों ने पर्चा लिया।
पहले दिन लिया था नामांकन पत्र
पहले दिन खंड स्नातक के लिये 09 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए वाराणसी में 05 लोगों ने नामांकन हेतु पर्चा लिया था। इस प्रकार अब तक दो दिनों में खंड स्नातक के लिये 20 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 10 लोगों ने नामांकन के लिए पर्चा लिया है। पर्चा लेने के साथ ही उम्मीदवार एक दूसरे से संपर्क कर रहे हैं और अपनी सियासी गोटी सेट करने में जुट गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें