गुरुवार, 24 सितंबर 2026

BHU k Student Durgesh Yadav का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन, University में हर्ष

मऊ के महलीपुर निवासी दुर्गेश ने संगीतज्ञ पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ली है शास्त्रीय संगीत की शिक्षा

Zee TV Reality show Main Bhu k Student durgesh yadav

@dil india live 

संजना श्रीवास्तव/ (Varanasi). वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) को अपने एक और छात्र के लिए फक्र का पल  है। वो छात्र हैं संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव। दुर्गेश का चयन ज़ी टीवी (Zee TV) के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए हुआ है।

मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश ने प्रख्यात संगीतज्ञ पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की है। अपनी मधुर आवाज और साधना के बल पर उन्होंने ऑडिशन के विभिन्न चरणों को पार कर शो में जगह बनाई है। इस उपलब्धि पर संकाय प्रमुख प्रो. संगीता पंडित सहित गायन विभाग के सभी शिक्षकों ने दुर्गेश को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि ‘सा रे गा मा पा 2026’ का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी (Zee TV) पर शुरू हो चुका है, जिसमें दुर्गेश काशी की संगीत परंपरा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस रियलिटी शो को विशेषज्ञ सुनहरे पर्दे की शुरुआत मानते हैं। अगर दुर्गेश इसमें अच्छा परफॉर्म करते हैं तो वह मायानगरी मुंबई बॉलीवुड में भी सक्रिय हो सकते हैं। 




कोई टिप्पणी नहीं: