देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 101 शिक्षक-कवियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का किया प्रदर्शन
@dil india live
(Varanasi). राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) नई दिल्ली के केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET) द्वारा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत "हिंदी माह 2026 - डिजिटल शिक्षा में हिंदी भाषा एवं साहित्य" विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के द्वितीय दिवस 26 सितंबर को आयोजित 'शिक्षक कवि सम्मेलन' में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 101 शिक्षक-कवियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।
बड़ागांव ब्लॉक के शिक्षक की शानदार प्रस्तुति
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के बड़ागांव ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय धवकलगंज के शिक्षक व कवि अरविन्द कुमार सिंह ने राजभाषा हिन्दी के डिजिटल शिक्षा में बढ़ते प्रयोग विषय पर शानदार काव्य पाठ कर सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति को खूब सराहना मिली।
प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन अवसर पर NCERT के संयुक्त निदेशक प्रो. अमरेंद्र बोहरा, राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रवीन्द्र कुमार, मीडिया निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र पाल एवं आकाशवाणी की नेशनल कमेंटेटर अलका सिन्हा द्वारा काव्यांजलि टीम के रचनाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें