LTWC पर्यटन से जुड़ी महिलाओं का सशक्त मंच, 2021 से जारी सफर को मिली 2026 में नई पहचान
कार्यक्रम में स्व. गीता को दी गई भावुक श्रद्धांजलि
@dil india live
(Varanasi). विश्व पर्यटन दिवस पर वाराणसी के पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने एकजुट होकर LTWC (Live Tourism Women Cell) वाराणसी चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ किया। आयोजकों के अनुसार यह सफर 1 सितंबर 2021 को शुरू हुआ था, जो अब एक बढ़ते आंदोलन का रूप ले चुका है।
कार्यक्रम में पर्यटन जगत की जानी-मानी हस्ती, स्काइलाइन्स ट्रैवल प्रा. लि. के एमडी प्रदीप राय मुख्य अतिथि थे। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और यादगार बना दिया। आयोजन की मेजबानी के लिए होटल स्क्वायर इन का आभार जताया गया। LTWC से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि 2021 से अब तक साथ देने वाली सभी सदस्यों के विश्वास, सहयोग और दोस्ती ने ही इस सफर को जीवंत रखा है।
कार्यक्रम में उन महिलाओं को भी याद किया गया जो प्रतिबद्धताओं के कारण साथ नहीं रह सकीं। साथ ही करीब डेढ़ साल पहले दिवंगत हुईं कार्तिकेय ट्रैवल्स की स्वर्गीय गीता को भावुक श्रद्धांजलि दी गई। सदस्यों ने कहा कि गीता जी शारीरिक रूप से भले साथ न हों, लेकिन उनका प्रोत्साहन और स्नेह आज भी सबके दिलों में बसा हुआ है। आयोजकों ने घोषणा की कि जल्द ही LTWC का पश्चिम बंगाल चैप्टर भी शुरू किया जाएगा, जिसकी घोषणा कोलकाता से की जाएगी।
इनकी रही खास मौजूदगी
इस मौके पर वाराणसी चैप्टर की टीम की अनामिका मिश्रा, अक्षिता खन्ना, शुभांगी देवरानी, जया सिंह, रतिका तिवारी, अनुपमा सिंह, पूजा श्रीवास्तव, केशी सिंह, अनुपमा, ज्योति चौबे, अमृता सिंह आदि महिलाएं मौजूद थी।





1 टिप्पणी:
👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻
एक टिप्पणी भेजें