जूनियर शिक्षक संघ चिरईगांव के अध्यक्ष बने रवींद्र नाथ यादव
- @dil india live
(Varanasi). वाराणसी उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई चिरईगांव का निर्वाचन/अधिवेशन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ के बुद्धा सभागार में दिनांक 19/9/2026 को सम्पन्न हुआ।
जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में पर्यवेक्षक द्वय शिवजतन यादव एवं सत्यनारायण वर्मा की देखरेख में निर्वाचन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षाधिकारी चिरईगांव प्रीति सिंह उपस्थित रहीं। कुल 12 पदों के लिए नामांकन हुआ और सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन के बाद पद और गोपनीयता की शपथ ली गई।
नये पदाधिकारियों को मिली बधाई
अध्यक्ष पद पर रवींद्र नाथ यादव, मंत्री पद पर राजीव कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर यशपाल यादव, महिला उपाध्यक्ष पद पर प्रीति शुक्ला और कोषाध्यक्ष पद पर शिव कुमार चुने गए। इस दौरान मौजूद तमाम लोगों ने नये पदाधिकारियों को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें