सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला
@dil india live
(Varanasi).वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने और अब तक न पकड़े जाने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर सेंट मैरीज़ स्कूल प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद कर दिया गया है। अगले आदेश तक सभी कक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन संचालित होगी।
पुलिस और वन विभाग की टीम संदिग्ध तेंदुआ की तलाश में है, रविवार की रात कैंटोनमेंट में फिर तेंदुआ देखें जाने की बात सामने आई थी जिसके चलते कैंटोनमेंट, सदर बाजार और सेंट मैरीज़ स्कूल में दहशत बनी हुई है। बच्चों के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो इसके चलते सेंट मैरीज़ स्कूल प्रबंधन ने स्कूल कल भी बंद रखने का फैसला लिया है।
Unified Council कि परीक्षा स्थगित
सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट की प्रिंसिपल सिस्टर जमीला ने बताया कि 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली Unified Council कि परीक्षा स्थगित कर दिया गया है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों को सूचित किया है कि परीक्षा की नई तिथि Unified Council से प्राप्त होते ही दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन ने अपील किया है कि सभी छात्र घर पर रहें, सुरक्षित रहें और ऑनलाइन माध्यम से ही कक्षाओं से फिलहाल जुड़ें रहें।
अनावश्यक घर से बाहर न निकलें
दिल इंडिया लाइव ने जनहित में लोगों से अपील किया है कि भोर और रात के अंधेरे में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें