} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 5 जून 2025

Bakrid को लेकर Nagar aayukt को सपा ने सौंपा चार सूत्रीय मांग

बक़रीद पर तीन दिन सफाई व्यवस्था रहे सुचारू -हारुन अंसारी 

सरफराज अहमद 

Varanasi (dil India live). आज सपा पार्षद दल के नेता हारून अंसारी ने महानगर के विभिन्न वार्डो में ईद-उल-अजहा, (बकरीद) पर्व के दृषिगत सफाई व्यवस्था के सन्दर्भ में चार सूत्री मांग पत्र नगर आयुक्त को प्रेषित किया।


उन्होंने मांग किया कि शहर के विभिन्न वार्डो में पूर्व निर्धारित स्थलों पर लिदा, अपशिष्ट उठान के लिए पर्याप्त मात्रा में कन्टेनर लगया जाए, एवं आवश्यक अनुसार कन्टेनरों की संख्या बड़ाई जाए, वार्डो में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएं ताकि सफ़ाई व लिदा अपशिष्ट उठान व चुना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हो सके, वार्डो में पर्याप्त मात्रा में चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, पर्व के एक दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग  सुपरवाइजर को चुना, ठेला गाड़ी, बेलचा, ब्लीचिंग पाउडर आदि वस्तु उपलब्ध करवा दी जाए ताकि वार्डो में पर्व के 3 दिन तक सफाई व्यवस्था रहे सुचारू। उन्होंने कहा कि जलकल विभाग अवर अभियंता व सुपरवाइजर एवं सीवर सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुबह 7 बजे से शाम तक हो ताकि तत्काल सीवर ओवर फ्लो का निस्तारण शीघ्र किया जा सके, साथ ही हारून अंसारी ने प्रेस के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिको से अपील किया कि गलियों में सड़क पर कोई भी अपशिष्ट न रखे, निगम द्वारा निर्धारित स्थान पर कन्टेनर में डाले।

कोई टिप्पणी नहीं: