} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 20 जून 2025

LIU Inspector पर वाराणसी में हमला


बेटी से छेड़खानी का किया था विरोध, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी


Sarfaraz Ahmad 

Varanasi (dil India live). दुर्गाकुंड की ब्रह्मानंदनगर कॉलोनी में मनबढ़ बदमाशों ने स्कूटी से जा रही युवती को अचानक रोक दिया। पीछे से आ रहे एलआईयू के इंस्पेक्टर पिता ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने ईंट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। ब्रह्मानंदनगर कॉलोनी में एल-वन कोचिंग के पास रात 10.45 बजे उनकी बेटी की स्कूटी एक युवक ने रोक दी। विनय मोहन ने कारण पूछा। इतने में पीछे से बाइक से पहुंचे दो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।


एक ने ईंट से हमला करके विनय मोहन को घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों की मदद से विनय मोहन ने एक हमलावर को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और भेलूपुर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया युवक बिहार के नेवादा जिले के दौलतपुर का दीपक कुमार है, जो दुर्गाकुंड के कबीरनगर में रहता है। एलआईयू इंस्पेक्टर की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने केस दर्ज किया।

भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि हमले के आरोपी बिहार के नेवादा के दौलतपुर निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह दुर्गाकुंड कबीरनगर में रहता है। अन्य दी आरोपी भी कबीरनगर के निवासी हैं। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। सीसी कैमरे से पहचान कराई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: