} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 22 जून 2025

जानिए कब है Mahe Muharram, क्या हो रही है Varanasi में मांग

मुहर्रम के पूर्व नगर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो

दूल्हा कमेटी ने सौंपा अधिकारियों को पत्रक 


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). बनारस में मोहर्रम का इतिहास बहुत ही कदीमी है। हिंदुस्तान में बादशाह तैमूर लंग के आगमन के साथ मोहर्रम मनाएं जाने के साक्ष्य मिलने लगते हैं। उस दौर से ही बनारस में भी अजादारी और मोहर्रम शुरू हो गये थे। 

कब है मोहर्रम क्या है तैयारी

मोहर्रम नजदीक है। जानकारों की मानें तो चार दिन बाद 26 जून को चांद दिखाई देने के साथ ही मुहर्रम का आगाज़ हो जायेगा। अजाखाने सजा दिए जाएंगे ख़्वातीन साथ ओ श्रृंगार हटाकर काले लिबास धारण कर लेंगी। ग़म का यह अययाम  दो माह आठ दिन तक चलेगा। 

कांग्रेस ने क्या किया है मांग


मुहर्रम को मद्देनजर रखते हुए पूरे नगर के प्रत्येक वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश सचिव व गाजीपुर जनपद के कोऑर्डिनेटर फसाहत हुसैन बाबू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि मुहर्रम को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त किया जाए, प्रतिदिन सफाई के साथ-साथ प्रत्येक इलाकों में बरसात के मौसम को देखते हुए कीटनाशक दावों का छिड़काव किया जाए।

प्रत्येक वार्डों की खराब बड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, साथ ही बिजली के लटकते जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। विशेष कर जुलूस के निर्धारित मार्गो के साथ साथ सभी धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो। पूरे मोहर्रम में जुलूस का सिलसिला जारी रहता है ऐसे में लचर सीवर व्यवस्था, जुलूस जाने वाले रास्ते को भी दुरुस्त करें। 

दूल्हा कमेटी की मांग 

दूल्हा कमेटी के सदर परवेज कादिर खां ने जलकर विभाग के महाप्रबंधक को पत्रक देकर दूल्हा के जुलूस मार्ग की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने, जहां जहां सीवर ओवरफ्लो कर रहा है वहां सीवर लाइन की मरम्मत करने की मांग मोहर्रम से करने को पत्रक दिया। परवेज कादिर खां ने कहा कि समय रहते व्यवस्था ठीक रहेगी तो अकीदतमंदों को आसानी होगी और जुलूस भी शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो जाएगा।


इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त को संबोधित पत्रक भी दिया जिसमें उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की हैं कि संबंधित विभागों को निर्देशित करें कि संबंधित विभाग अपने-अपने कार्यों को मुहर्रम के पूर्व पूरा करलें ताकि मुहर्रम में में कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं: