} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 4 जून 2025

Eid-Ul-Azha के बाज़ार में निगाहें तलाश रहीं करिश्माई बकरा

दुम्बे ने खींच रखा है अपनी ओर सभी का ध्यान, दो लाख लगा दाम

सरफराज अहमद 

Varanasi (dil India live)। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस बार 7 जून को मनाया जाएगा। बकरीद के पर्व पर कुर्बानी के लिए वाराणसी में बेनिया बकरा मंडी सज गई है। मंडी में दस हजार से लेकर लाखों के जानवर सजे हुए हैं। यहां खरीदारी और बिक्री करने प्रदेश भर से व्यापारी और खरीदार आ रहे हैं। जो लोग बकरा खरीद रहे हैं वो अपने बकरों के साथ सेल्फी भी लेते दिखाई दे रहे हैं। भीषण गर्मी का असर बकरा मंडी में भी दिखाई दे रहा है। दोपहर में मंडी में सन्नाटा पसरा है खरीददारी करने वाले सूरज डूबने के बाद ही बेनियाबाग बकरा मंडी का रुख़ कर रहे हैं। जिसे सौदा पट जा रहा है वो हंसी खुशी अपने साथ बकरा घूमाते फिराते ले जाते दिखाई दे रहे हैं।



इस साल भी बाजार में दुमबा आ गया है, हालांकि करिश्माई (अल्लाह या मुहम्मद लिखा) बकरा किसी व्यापारी के पास नहीं है। दो साल पहले बरबरा नस्ल का बकरा, बकरा मार्केट में छाया हुआ था। उसकी पीठ पर एक तरफ मुहम्मद और दूसरी तरफ अल्लाह लिखा हुआ था। आजमगढ़ के पी कुमार बरबरा नस्ल के उस करिश्माई बकरे को लेकर पहुंचे थे मगर इस बार लोगों की निगाहें करिश्माई जानवर महज़ खोजती ही रह गई हालांकि चंदौली के व्यापारी थुम्बा लेकर बेनियाबाग पहुंचे तो उसका दाम दो लाख लग गया मगर अभी बिका नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: