} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 20 जून 2025

Behraich में करंट बनकर आयी मौत एक ही घर से उठेगा दो जनाजा

पहले बेटे को करंट ने निगला, फिर मां हुई मौत का शिकार

हादसे से मचा इलाके में कोहराम

सरफराज अहमद 

Behraich (dil India live). यूपी के बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं एक साथ परिवार के दो सदस्यों की मौत से घर में मातम मच गया। लोग यही कहते सुने गए की वो मंजर कितना दुखदाई होगा जब एक ही घर से दो जनाजा उठेगा।

बता दें कि जिले के मुस्लिमपुर कला ग्राम में भीषण गर्मी होने के चलते 10 साल के इस्लाम अली ने घर में रखे फर्राटा पंखे का स्वीच जैसे ही ऑन किया वैसे ही पंखे की बॉडी में करंट दौड़ने लगा और उसकी चपेट में बच्चा इस्लाम आ गया और वो पंखे से चिपक गया। घर के बाहर बैठी मां आलम आरा ने जब काफी देर तक बेटा को बाहर आते नहीं देखा तो वह खुद ही अंदर चली गई।

जैसे ही मां घर के अंदर गई तो उसने देखा कि इस्लाम अली पंखे से चिपका है। बेटे को बचाने के लिए मां उसको खींचने लगी तो वह भी चपेट में आ गई और उसी में चिपक गई। देखते ही देखते मां-बेटे दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई साबिर अली ने बताया कि उनकी बहन के पति जिब्राइल जो पंजाब के पठानकोट में ईट भट्टे पर मजदूरी करते हैं अगर घटना के समय वह होते तो शायद बहन और भांजे की जान बच जाती।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां- बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना अध्यक्ष सूरज राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: