} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 8 जून 2025

UP K Lucknow Mein Priya saroj-Rinku singh कि रिंग सेरेमनी में जुटे दिग्गज




Lucknow (dil India live). लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी में सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत तमाम दिग्गज पहुंचे हुए हैं। लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में रिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर हॉल में पहुंचे। स्टेज पर चढ़ते ही प्रिया सरोज की आंखें भर आईं। प्रिया ने पिंक लहंगा पहना है, जबकि रिंकू ऑफ व्हाइट शेरवानी में हैं। इससे पहले, होटल के लॉन में ही दोनों ने फोटो शूट करवाया। प्रिया के पिता तूफानी सरोज सभी गेस्ट्स का वेलकम कर रहे हैं। इस रिंग सेरेमनी में पहुंचने वाले सियासी दिग्गजों में सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव सबसे पहले दिखे। वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे होटल पहुंचे। उसके बाद पूर्व सांसद सुशीला सरोज भी पहुंची। समारोह में शामिल होने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के अलावा सपा के मुखिया अखिलेश यादव अपनी सांसद पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे। इनके अलावा इस रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए सपा सांसद जया बच्चन, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राजीव शुक्ला, शिवपाल यादव, राजेन्द्र चौधरी, इकरा हसन, जया बच्चन, इमरान मसूद समेत सपा के तकरीबन सभी छोटे बड़े नेताओं का होटल में जमावड़ा लगा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक आयोजन सादगी के साथ चल रहा है। कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की खबर है। 







प्रिया संग रिंकू की शाही अंदाज में एंट्री

क्रिकेटर रिंकू सिंह व सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए मेहमानों का पहुंचना दोपहर होते ही शुरू हो गया था। मेहमानों के पहुंचने पर आवभगत के बाद शाही अंदाज में इस रिंग सेरमनी में सांसद प्रिया सरोज का हाथ थाम क्रिकेटर रिंंकू सिंह की शाही अ्ंदाज में एंट्री हुई। इस दौरान बैकग्राउंड में अरिजीत सिंह के गाना 'ओह माही... ' बजता रहा।



कोई टिप्पणी नहीं: