} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 12 जून 2025

Ahmedabad Plane Crash में रमेश को छोड़ सभी यात्रियों की मौत, मचा कोहराम

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री समेत 241 यात्रियों की मौत ने हिला दी दुनिया

केवल रमेश ही बचा जिंदा, अस्पताल में भर्ती 


सरफराज अहमद 
Ahmedabad (dil India live). Ahmedabad Plane Crash में एक यात्री को छोड़ कर सभी यात्रियों की मौत से कोहराम मच गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 242 यात्रियों की मौत ने समूची दुनिया को हिला कर रख दिया। गुरुवार को दोपहर हुए इस बेहद दर्दनाक विमान हादसा में ज्यादातर शवों की स्थिति ऐसी हो गई है कि उनकी डीएनए टेस्ट के बाद ही शिनाख्त हो सकेगी।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में एक जिंदा बचा यात्री

सीट नंबर 11A से निकाला गया एक यात्री जिंदा होने की खबर ने सभी को कुछ राहत देती दिखाई दी। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर Commissioner GS Malik ने अपने बयान में कहा कि "पुलिस टीम को सीट नंबर 11A से एक सर्वाइवर जिंदा मिला!" यात्री का नाम रमेश है। वो मेडिकल टीम की निगरानी में है। अब तक यह हादसे में पहला कन्फर्म सर्वाइवर है। उन्होंने कहा कि पूरा देश चमत्कारी बचाव पर आश्चर्यचकित। हादसे में अब तक 100 से ज्यादा शव मिल चुके,  सर्वाइवर मिलना अविश्वसनीय। रमेश की हालत स्थिर बताई जा रही है, आगे की जानकारी का इंतजार हो रहा है। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार मलबे की जांच में जुटी हुई है।

पता हो कि एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI-171), जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, उड़ान भरने के महज कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई है। यह जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से दी है।

इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि इस संबंध में राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने जो पोस्ट साझा की थी, बाद में उसे हटा दिया गया। हादसा इतना भयावह था कि अधिकतर शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना संभव नहीं है। पुलिस का कहना है कि अब DNA जांच के जरिए ही मृतकों की शिनाख्त की जाएगी।

बताया जा रहा है कि विमान, एयरपोर्ट से कुछ ही दूर पर मौजूद एक चिकित्सकों के हास्टल से टकरा गया जिसमें अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कई डॉक्टर रहते हैं। जो हादसे के वक्त हास्टल बिल्डिंग की कैंटीन में खाना खा रहे थे। उस समय 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें से तकरीबन 20 से अधिक डाक्टर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और 1:40 बजे वह क्रैश हो गया। विमान एयरपोर्ट की बाहरी दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास गिरा। जैसे ही विमान धराशायी हुआ, पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: