} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 9 जून 2025

Mirzapur main Varanasi के चार युवक डूबे, दो लापता

औरंगाबाद के है रहने वाले, दो को बचाया गया, रेती पर माैज-मस्ती पड़ गई भारी

सरफराज/रिजवान 

Mirzapur (dil India live). चुनार थाना क्षेत्र के बहरामगंज स्थित कोल्हुआं घाट पर सोमवार शाम गंगा में नहा रहे छह साथियों में चार गंगा में डूबने लगे। दो को उनके साथ आए मित्रों ने बचा लिया पर दो गंगा में डूब गए। मौके पर गोताखोर व पुलिस डूबे युवकों की तलाश कर रही है। 

वाराणसी के लल्लापुरा इलाके के चार दोस्त शनि (28), शहबाज (19), साजिद (19) और छोटू (20) चुनार घूमने आए थे। शाम को ये चारों चुनार के दरगाह शरीफ के रहने वाले अपने मित्र विक्की चौरसिया व बहरामगंज के राकेश के साथ नहाने के लिए कोल्हुआ घाट गए। जहां सभी नाव से गंगा के बीच में पड़ी रेती पर चले गए वहां पहुंच कर गंगा में नहाने लगे। 

नहाने के दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण चारों डूबने लगे। इनमें से साजिद व छोटू को किसी तरह विक्की व राकेश ने बचा लिया, लेकिन शनि और शहबाज गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दिया। 

मौके पर कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य, हल्का इंचार्ज राजेश रमण राय के साथ पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना डूबे युवकों के परिजनों को दी। इसके साथ ही मौके पर स्थानीय गोताखोरों को भी पुलिस द्वारा बुलवाया गया है। दो युवकों की तलाश चल रही है। चारों युवक दो बाइक से आए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: